गुरदासपुर जेल में भारी बवाल, कैदियों के साथ झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल
केंद्रीय जेल गुरदासपुर में गुरुवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब सुबह करीब 11 बजे कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। आनन-फानन में जेल में तैनात पुलिस कर्मियों ने स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भड़के कैदियों ने ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिए।पत्थरबाजी के दौरान एक एसएचओ सहित चार पुलिस मुलाजिम जख्मी हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल कराया गया है। स्थिति को बिगड़ते देख जिला पुलिस गुरदासपुर, बटाला, पठानकोट और होशियारपुर से भारी संख्या में पुलिस मुलाजिम जेल में तैनात कर दिए गए हैं।इसके अलावा सीआरपीएफ की एक टुकड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस की बख्तरबंद गाड़ियों के अलावा फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौके पर तैनात की गई हैं। घायलों में थाना धारीवाल के एसएचओ मंदीप मंगोत्रा, जेल गार्द मुलाजिम जोधा सिंह, थाना काहनूवान में तैनात हवलदार बलजिंदर सिंह और पुलिस फोटोग्राफर जगदीप सिंह शामिल हैं।एसएसपी गुरदासपुर दयामा हरीश कुमार, डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल, एसएसपी बटाला अश्विनी गोटियाल, एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों के अलावा पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल हालात विस्फोटक बने हुए हैं।पुलिस स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी भी जेल परिसर से लगातार रूक-रूक कर गोली की आवाजें आ रही हैं। इसके अलावा आंसू गैस के गोले भी दागे जा रहे हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह