मैं रुचिका चौहान हूं...घर घर दरवाजे पर पहुंची कलेक्टर साहिबा! मैडम को देख हक्के-बक्के रह गए लोग
ग्वालियर ।
सुबह सवेरे किसी ने दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खोला गया तो सामने से एक प्यारी सी आवाज आई मैं रुचिका चौहान हूं, ग्वालियर जिले की कलेक्टर...क्या आपको गणना पत्रक मिला है। यदि मिला है तो उसे भरकर बीएलओ को वापस कर दें... जी हां मध्य प्रदेश मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में तेजी लाने के लिए ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान खुद मैदान में उतरी हैं। वे डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है और लोगों को गणना भरकर बीएलओ को वापस करने की अपील कर रही है। जो जिले के सिद्धेश्वर कॉलोनी, रामनगर व अशोक कॉलोनी में पहुंची। कलेक्टर को यूं अपने सामने देख लोग हक्के बक्के रह गए। उनके काम के प्रति जज्बे को लेकर सराहना भी कर रहे हैं। दरअसल, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में और तेजी लाने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने खुद मोर्चा संभाला। वे डोर टू डोर जाकर लोगों से पूछताछ कर रही हैं। उनके साथ अपर कलेक्टर कुमार सत्यम सहित अन्य अफसर भी रहे। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सिद्धेश्वर कॉलोनी, रामनगर व अशोक कॉलोनी क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से बातचीत भी की।

मुस्लिम MLA ने गाय को लेकर उठाई मांग पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद खुश… बोले-ये हिंदू विधायकों पर कलंक जैसा
‘अस्सी मेरी सबसे कमर्शियल फिल्म’, अनुभव सिन्हा को नहीं होती बॉक्स ऑफिस नंबर्स की चिंता; बोले- मुद्दा है जरूरी
मध्य प्रदेश में 6 साल में 323 करोड़ से अधिक का साइबर फ्रॉड, सिर्फ 6 मामलों में सजा