अंबेडकर विवाद: 15 अक्टूबर क़ो लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, अनिल मिश्रा के घर तैनात किया गया सुरक्षा गॉर्ड
ग्वालियर।
भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर पर वकील अनिल मिश्रा की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को 15 अक्टूबर को देख लेने की चेतावनी के बीच पुलिस और प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कड़ी तैयारी शुरू कर दी है. रविवार को जिले के सभी थानों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला. एसएसपी धर्मवीर सिंह बीती रात रविवार को पुलिस लाइन में 500 के बल को अचानक प्वॉइंट देकर बुलाया और क्विक रिस्पांस को परखा. एसएसपी ने बताया कि अभी तक 15 अक्टूबर की अवधि में किसी भी कार्यक्रम के लिए न किसी ने मंजूरी मांगी है और न प्रशासन ने दी है.
चंबल के 5 जिले में 30 चेकिंग नाकों पर बल तैनात कर शुरू हुई चेकिंग
गौरतलब है पुलिस और प्रशासन ने 2 अप्रैल 2018 क़ो हुई घटना क़ो ध्यान में रखते हुए इस बार इससे निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है. ग्वालियर के आसपास के चंबल के 5 जिले में 30 चेकिंग नाको पर बल तैनात कर चेकिंग शुरू कर दी है. यही नहीं, सुरक्षा के लिए 4 अतिरिक्त कंपनी मांगी गई हैं और सोमवार को 700 का अतिरिक्त बल शहर में आएगा.
60 गाड़ियों के काफिले के साथ पुलिस ने पूरे शहर में किया फ्लैग मार्च
रिपोर्ट के मुताबिक रविवार आधी रात 60 गाड़ियों के काफिले के साथ पुलिस एसएसपी सहित सभी अधिकारियों ने मिलकर पूरे शहर में सहित पुलिस फ्लैग मार्च किया. इससे पहले, पुलिस प्रशासन के साथ बैठकों में भी सभी पक्षों ने शांति रखने व कोई कार्यक्रम न करने का भरोसा दिया है. इसके बाद भी पुलिस और प्रशासन सतर्क है.
अंबेडकर विवाद पर भले ही अब सामाजिक संगठन चुप्पी साधे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर विवाद से जुड़े मैसेज कम नहीं हुए हैं. यही कारण है कि 13 से 15 अक्टूबर तक पुलिस की चौकसी शहर में और बढ़ा दी जाएगी. इसकी प्लानिंग पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मिलकर करेंगे.
50 अलग-अलग क्षेत्रों में बनने वाले चेक प्वाइंट के जारी होंगे आदेश
पुलिस और प्रशासन का अनुमान है कि कथित आंदोलन में बाहरी लोग शामिल हो सकते हैं, क्योंकि 2018 के आंदोलन मे ज्यादातर बाहर से आए लोगों ने ही उत्पात मचाया था. इस ख़ुफ़िया इनपुट के आधार पर पुलिस द्वारा होटल, धर्मशाला, सराय व अन्य स्थानों पर जांच तेज हो चुकी है. बैठक में 50 अलग-अलग क्षेत्रों में बनने वाले चेक प्वाइंट के आदेश जारी होंगे.
बाहरी लोगों के प्रवेश रोकने के लिए 50 स्थानों पर चेक बनेंगे प्वाइंट
बाहरी लोगों के शहर में प्रवेश रोकने, कहीं भी उपद्रव की स्थिति को टालने के लिए शहर की सीमाओं के साथ लगभग 50 स्थानों पर चेक प्वाइंट आज रात तक को तय हो जाएंगे. यहां पर बैरिकेडिंग कर हर आने जाने वाले पर निगाह रखी जाएगी. यह व्यवस्था ठीक वैसी से हो रहेगी, जैसी कि कोविड के समय में हुई थी.

टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा