ग्वालियर भाजपा में बड़ा फैसला! अमित जैन को मिली 'विवेकानंद मंडल' की कमान
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चुनावी बिसात और सांगठनिक मजबूती को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बड़ा कदम उठाया है। भाजपा ग्वालियर महानगर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक आक्रामक और सक्रिय बनाने के लिए मंडल प्रभारियों और सह-प्रभारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
इस सूची में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम भाजपा ग्वालियर महानगर के कोषाध्यक्ष अमित जैन का है, जिन्हें अब 'स्वामी विवेकानंद मंडल' का प्रभारी नियुक्त कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अमित जैन के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी
संगठन में अपनी मजबूत पकड़ और कुशल रणनीति के लिए जाने जाने वाले अमित जैन (कोषाध्यक्ष, ग्वालियर महानगर) को 17 ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले स्वामी विवेकानंद मंडल का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ श्रीमती वंदना भूपेन्द्र प्रेमी को सह-प्रभारी की कमान दी गई है। राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

बुजुर्ग महिला की मौत को लेकर कई सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शेर शावकों की मौत से मचा हड़कंप, गिर में संक्रमण का खतरा बढ़ा
भूपेश बघेल बोले- जनता महंगाई से परेशान, पर्ची से कम करा दें पेट्रोल-डीजल के दाम
काकोली घोष का बड़ा आरोप: कल्याण बनर्जी पर दुर्व्यवहार का मामला लोकसभा अध्यक्ष तक पहुंचा
सोनम रघुवंशी को मिली राहत पर संकट! जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार
यूपीएससी की तैयारी इस प्रकार करें 