प्रशासनिक कारणों से दो दिन के लिए बंद की गई जंगल सफारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और आसपास के मैदानी इलाकों में इन दिनों आसमान से बरसती आग और भीषण हीटवेव (लू) का सीधा असर अब पर्यटन स्थलों पर देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते पारे और झुलसाने वाली गर्म हवाओं के चलते सैलानियों की तादाद में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस गंभीर स्थिति को भांपते हुए नंदनवन जंगल सफारी प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रबंधन ने आज और कल (दो दिनों के लिए) सफारी की सभी गतिविधियों को पूरी तरह स्थगित यानी बंद रखने का निर्णय लिया है।
सफारी अधिकारियों के मुताबिक, इस जानलेवा गर्मी में बेजुबान वन्यजीवों को तनाव से बचाने और यहाँ आने वाले सैलानी व बच्चों की सेहत की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह एहतियाती फैसला लिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि जैसे ही मौसम के मिजाज में नरमी आएगी और तापमान सामान्य होगा, सफारी को दोबारा आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

जस्टिस विशाल मिश्रा को कॉल-मैसेज मामला: संजय पाठक की बिना शर्त माफी मंजूर, अवमानना की कार्रवाई समाप्त
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई