ग्वालियर में चोर का 'सेल्फ अरेस्ट': पूरी रात खिड़की थामे खड़ा रहा, सुबह पुलिस को सौंपी चाबी!
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सूने घर में चोरी करने के लिए चोर घर में घुसा था। चोरी के प्रयास के दौरान चोर का हाथ खिड़की के जाल में फंस गया। वहीं, रात भर चोर हाथ निकालने की कोशिश करता रहा लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। ऐसे में चोर रात भर वही पर खड़ा रहा।
पूरी रात हाथ निकालने की कोशिश करता रहा
वहीं, चोर रात भर अपना हाथ निकालने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब बात नहीं बनी तो रात भर चोर वहीं पर खड़ा रहा। सुबह मकान मालिक के आने पर चोर ने पूरी बात बताई। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को बुलाया और चोर को ग्वालियर पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्वालियर के दीनदयाल नगर का है मामला
यह पूरा घटनाक्रम ग्वालियर के दीनदयाल नगर का है। जानकारी के अनुसार दीनदयाल नगर में राकेश यादव का मकान बन रहा है। रोज की तरह 26 अप्रैल की रात को भी राकेश यादव अपने निर्माणाधीन मकान में ताला लगाकर चले गए। 26 अप्रैल की रात को ही एक चोर मकान में चोरी करने की नीयत से घुस गया। जब यह चोर खिड़की के जाल में हाथ डालकर दरवाजे की कड़ी खोलने की कोशिश करने लगा, तभी उसे एहसास हुआ कि उसका हाथ खिड़की के जाल में फंस गया है।
खिड़की में फंस गया हाथ
चोर ने अपने हाथ को जाल से बाहर निकालने की कड़ी मशक्कत की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। हालत यह हो गए कि चोर का हाथ चोटिल हो गया लेकिन उसका हाथ खिड़की के जाल से बाहर नहीं निकल सका। मजबूरी में चोर को खिड़की पर हाथ फंसा कर खड़े रहना पड़ गया। रात भर चोर वहीं खड़ा रहा। सुबह जब मकान मालिक राकेश यादव अपने मकान पर पहुंचे और उन्होंने ताला खोला तो देखा कि चोर वहां खड़ा हुआ था।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
मकान मालिक राकेश यादव ने जब चोर से पूछताछ की तो चोर ने बताया कि उसका नाम नरेश है और वह मुरार का रहने वाला है। यहां चोरी करने के लिए घुसा था लेकिन उसका हाथ जाल में फंस गया। इसलिए वह यही खड़ा रह गया। मकान मालिक ने इस बात की जानकारी महाराजपुरा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर लिया। महाराजपारा थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पकड़े गए चोर के खिलाफ छह चोरी के मामले पहले से ही दर्ज है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक
Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में अहम फैसले