जालसाजों ने बनाई एम्स के डायरेक्टर की फर्जी आईडी
-
डॉक्टर के नाम से परिचितों से मांग रहे थे पैसे
भोपाल। इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर लोगों को ठगने की कोशिश की गई। डॉ. अजय सिंह को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की पैसे की मांग पर विश्वास न करें। राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह का जालसाजों ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए जालसाज डॉ. के नाम का उपयोग कर मैसेज के जरिए उनके परिचितों, दोस्तों से पैसों की मांग कर रहे हैं। डॉ. ने सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट करते लोगों को आगाह किया है कि उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसों की मांग की जा रही है, आप लोग मेरे नाम से किसी भी व्यक्ति द्वारा की जा रही रुपये की मांग का जवाब न दें। पैसे किसी को देने की जरूरत नहीं है। डायरेक्टर ने इस संबंध में साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज करा दी है।
जानकारी के अनुसार डॉ. के नाम से बनाए गए फर्जी फेसबुक आईडी से जब उनके परिचितों से पैसों की मांग की गई। तब जाकर एम्स के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह को पता चला। इसके बाद उन्होंने कहा कि आजकल इंटरनेट और सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब उनके नाम का दुरुपयोग हुआ है। इससे पहले भी कई बार फर्जी प्रोफाइल बनाकर इंटरनेट मीडिया पर लोगों को ठगने की कोशिश की जा चुकी है।
इंटरनेट मीडिया पर इस तरह की आपराधिक गतिविधियां बेहद चिंता का विषय हैं और इससे बचने के लिए सभी नागरिकों को सजग और सतर्क रहना जरूरी है। संदिग्ध इंटरनेट और सोशल मीडिया अकाउंट पर भरोसा न करें। कोई भी संदेश, खासकर पैसे से जुड़ा हुआ, आने पर पहले उसकी प्रमाणिकता की पुष्टि करें। बिना जांचें-परखे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और कोई भी राशि ट्रांसफर न करें।

गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव