डॉक्टर रिचा सुसाइड केस में पति पर FIR
-
भोपाल पुलिस को मिली वॉट्सएप चैट
-
दूसरी महिला से संबंध से थी परेशान
भोपाल। भोपाल में डॉक्टर रिचा पांडे के सुसाइड केस में पुलिस ने उनके पति डॉ. अभिजीत पांडे पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस को डॉ. रिचा के वॉट्सएप चैट मिले हैं। इससे खुलासा हुआ है कि लंबे समय से चल रही घरेलू कलह और पति की बेवफाई से तंग आकर डॉ. रिचा ने अपनी जान दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि अभिजीत किसी और महिला के साथ रिश्ते में था। रिचा को इसकी भनक लग गई थी। उन्होंने कई बार पति को समझाने की कोशिश भी की थी। पति की हरकतों के कारण रिचा तनाव में थी।वॉट्सएप चैट में कई बार पति ने रिचा से कहा था- मर जाओ।
प्रेमिका पर खूब खर्चा करता डॉ. अभिजीत जांच में यह भी सामने आया कि अभिजीत अपनी प्रेमिका पर खूब पैसे खर्च करता था। जब रिचा को यह बात पता चली तो उन्होंने विरोध किया। इसके चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे।पुलिस ने अभिजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी के मोबाइल डेटा और क्लीनिक के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है।

हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन