आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री देवड़ा

-
पत्नी ने तिलक लगाकर घर से किया विदा
भोपाल। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2025-26 का बजट आज विधानसभा में पेश करेंगे। सुबह 11 बजे बजट भाषण की शुरुआत होगी, जो लगभग दो घंटे का होगा।
वित्तमंत्री विधानसभा के लिए निकले
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पूजा पाठ कर बजट पेश करने के लिए घर से विधानसभा के लिए रवाना हो गए हैं। देवड़ा की पत्नी ने उन्हें तिलक कर घर से विदा किया। अब 11 बजे वित्त मंत्री देवड़ा विधानसभा में बजट पेश करेंगे।
अब तक का सबसे बड़ा बजट, 25 लोगों ने तैयार किया
मप्र सरकार की ओर से आज पेश होने वाला बजट 4 लाख करोड़ से अधिक का होगा। इसे अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। इस बजट को 25 लोगों की टीम ने तैयार किया है। इस बजट को तैयार करने में तीन महीने लगे हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का यह 7वां बजट होगा।
11 बजे बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री देवड़ा
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की ओर से आज पेश होने वाला बजट चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। इसमें सभी वर्गों के साधने का प्रयास रहेगा। गरीब, युवा, महिला और किसानों पर फोकस रहेगा। साथ ही 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को लेकर अतिरिक्त प्रविधान किए जाएंगे। बजट भाषण को अनुमोदन देने के लिए विधानसभा परिसर स्थिति मुख्यमंत्री के सभाकक्ष में सुबह साढ़े 10 बजे कैबिनेट बैठक होगी। इसके बाद 11 वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे।
मंत्रियों के बंगलों की होगी सजावट
बुधवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में 19206 करोड़ 79 लाख 529 रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया था। इस बजट में प्रदेश सरकार के मंत्रियों के बंगलों की सजावट और शासकीय आवासों की मरम्मत के लिए बजट तय किया गया है। साथ ही गेहूं खरीदी के लिए 2 हजार करोड़ और सिंचाई परियोजनाओं के लिए एक हजार करोड़ का बजट रखा गया है। इसके अलावा भी बजट में कई विभागों के लिए प्रावधन किए गए हैं।
आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश
बीते मंगलवार को विधानसभा में सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की गई। इसमें 2024-25 में GSDP में 11.05 फीसदी का इजाफा हुआ है