पंजाब में सबसे गर्म रहा फरीदकोट....
लुधियाना। भीषण गर्मी के सितम से पूरे देश में त्राहिमाम मचा हुआ है। गुरुवार को प्रदेश में दिनभर लू चलने के साथ भीषण गर्मी पड़ी। पूरे पंजाब में फरीदकोट सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में अधिकतम तापमान 47.9 डिग्री रहा। पठानकोट में 47, पटियाला में 46.2, लुधियाना में 45.6 व फिरोजपुर में 45.5 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने आगामी तीन दिन तक येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब के कुछ हिस्सों में शुक्रवार से गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी।
बठिंडा, अमृतसर और लुधियाना में चलेगी लू
करीब दो सप्ताह से राज्य में लू के साथ अति लू चल रही है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को बठिंडा में अति लू की स्थिति रही जबकि अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, फरीदकोट में लू चली। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार दो जून तक पंजाब में कई स्थानों में लू चलने का सिलसिला जारी रहेगा और रातें भी गर्म रहेंगी।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित