भोपाल में इंजीनियरिंग स्टूडेंट का सुसाइड
- परिजनों का आरोप युवक की प्रताड़ना के चलते दी जान
भोपाल। भोपाल में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती द्वारा खुदकुशी की बात सामने आई है। गुरुवार की शाम कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना घेराव कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक साक्षी निराला पुत्री मनोज निराला (20), कुटीर नगर छोला मंदिर में रहती थी। वह निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे साक्षी ने अपने घर में रखा जेहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोपहर करीब तीन बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे। हलाकि पुलिस के आश्वासन के बाद कार्येकर्ता लौट गए।

छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा