धार। 
इमामबाड़ा में जिला प्रशासन ने 19-20 अगस्त दरमियानी रात लगभग 4 बजे कार्रवाई करते हुए लोहे का लगभग 13x9 का गेट लगाकर ताला लगा दिया। साथ ही एक बोर्ड लगा दिया है जिस पर लिखा गया है कि 'यह संपत्ति लोक निर्माण विभाग मध्य प्रदेश शासन की है।' कार्रवाई के बाद ही स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस बल के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान इमामबाड़ा परिसर में तैनात किए गए हैं, जबकि भवन के दोनों और मार्गन पर लगभग 50-50 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग लगाकर चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं वज्र वाहन और फायर ब्रिगेड भी मौके पर तैनात हैं।
इमारत कब बनाई गई थी
इमारत के निर्माण को लेकर पुख्ता जानकारी तो नहीं, लेकिन बताया जाता है कि आजादी के काफी पहले यह इमारत धार के महाराजा आनंद राव पंवार के समय बनाई गई थी।
फिर कैसे PWD के पास आ गई
जब 1947 में भारत देश आजाद हुआ उसके बाद सन 1955 में यह संपत्ति (पीडब्ल्यूडी) लोक निर्माण विभाग के अधिकार में दे दी गई थी। इसके बाद PWD इस इमारत को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किराए पर देने लगा।