इंदौर में दूषित पानी का कहर, मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई
भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है. इस मामले में सीएम मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके बाद दो अफसरों को निलंबित कर दिया गया है और एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।
पीड़ितों के इलाज का निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. पेयजल के संक्रमित या दूषित होने के कारण नागरिकों का स्वास्थ्य बिगड़ने की स्थिति पर नजर रखने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश यथासमय संबंधित अधिकारियों को दिए गए. भागीरथपुरा की घटना पर मुख्यमंत्री ने प्रभावितों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज के निर्देश दिए हैं. सीएम ने घटना को गंभीरता से लेते हुए इंदौर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए।

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति