जयवर्धन सिंह की नियुक्ति पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कांग्रेस ने राजाओं को रंक बना दिया
भोपाल।
कांग्रेस में नए ज़िलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब से जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, उसी दिन से कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अजय सिंह पर ही तलवार चला रहे हैं। अरुण यादव को तो पूरी तरह फ़ील्ड से ग़ायब कर दिया गया है। रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि बीच में राहुल गांधी को बुलाकर कांग्रेस नेताओं को “घोड़ा” तक बना दिया। अब जिन नेताओं के बारे में कहा जाता था कि ये भावी प्रदेश अध्यक्ष हैं, उन्हें ज़िलाध्यक्ष बनाकर कह दिया गया कि भैया अब बीस-पच्चीस साल तक इसी पद पर रहो।
उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तंज कसते हुए कहा –
“कांग्रेस ने राजाओं को रंक बनाकर मैदान में पटक दिया है। जो करना है सब ज़िले में ही करो, भोपाल मत आना… भोपाल में तो मैं हूँ ही।”

34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास