एमपी यूथ कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर गजब का कारनामा इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान लिखा
भोपाल।
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस पर एक ट्वीट को लेकर प्रदेश के सियासत तेज हो गई है। दअरसल मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस यूथ कांग्रेस की फेसबुक आईडी से पीसीसी आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें #इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान लिखा गया। हालांकि बाद में जैसे ही इस मामले पर लोगों की प्रतिक्रिया आने शुरू हुई पोस्ट डिलीट कर दी गई। लेकिन मध्य प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला खेल और युवा कल्याण मंत्री ने इसे कांग्रेस की मानसिकता बताया। दी। मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह का कहना है कि हमारा पेज हैक हो गया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराया हैं।
पाकिस्तान परस्ती कांग्रेस के डीएनए
सारंग ने कहा कि पाकिस्तान परस्ती कांग्रेस के डीएनए में है। राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। हंगामे के बाद यह पोस्ट डिलीट कर दी। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, राहुल गांधी और कांग्रेस हर समय पाकिस्तान परस्ती की बात करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के विरोध की बात हो, सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिन्ह लगाना हो। चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलकर ही राहुल गांधी अपनी राजनीति चमका रहे हैं। और उनकी ये मानसिकता आज मप्र यूथ कांग्रेस के ट्वीट के माध्यम से प्रकट हो गई।

ऑस्ट्रेलियाई दूत ने भारत की विविधता की खुलकर तारीफ की
CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम