एमपी में ‘कांग्रेस’ को फिर बड़ा झटका, 280 लोग ‘भाजपा’ में शामिल
भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद से पार्टी में अंदरूनी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच भाजपा ने रायसेन जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। कांग्रेस के लगभग 280 नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। दरअसल, रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा के कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसमें कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश उपाध्याय समेत 280 लोग शामिल हुए हैं। कांग्रेस के साथ बसपा और दूसरे राजनीतिक दलों के लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें कि, उदयपुरा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का गृह क्षेत्र है। बीते दिनों कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत 16 अगस्त को जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की सूची जारी की थी, लेकिन पार्टी के फैसले से नाराज कई जिलों में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिए थे। साथ ही पार्टी आलाकमान पर गुटबाजी और पक्षपात करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात