भोपाल में CM यादव ने खेली फूलों की होली

-
प्रदेश वासियों को दिया खास संदेश
-
BJP ऑफिस में उड़ा रंग-गुलाल, निकला जुलूस
भोपाल । रंगों के पर्व होली पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला। सीएम हाउस में कार्यकर्ताओं के संग होली मनाई। मुख्यमंत्री ने गाना गया और कार्यकर्ताओं और कलाकारों के साथ जमकर डांस भी किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों के साथ सीएम आवास में होली मनाई। इस दौरान मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज भी देखने को मिला, मुख्यमंत्री ने गाना गया और कार्यकर्ताओं और कलाकारों के साथ जमकर डांस भी किया। सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश वासियों को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'आज भोपाल में होली रे रसिया' गाया। राधा-कृष्ण पर फूल बरसाए। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में आयोजित होली समारोह में शामिल हुए। उन्होंने लोगों के साथ रंग-गुलाल खेलकर होली के उत्साह को और बढ़ाया।
होली तो आनंद, उत्सव और खुशियों का पर्व है
इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाने का आह्वान किया। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर संदेश भी दिया कि होली खुशियों का त्यौहार है, होली बंधुत्व का प्रतीक है... होली समरसता का पर्व है, होली आनंद का उत्सव है... हम सभी का सौभाग्य है कि सनातन संस्कृति में ऋतुओं के आधार पर उत्सव मनाए जाते हैं। होली तो आनंद, उत्सव और खुशियों का पर्व है। आज होली के मंगल पर्व पर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित "होली मिलन समारोह" में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ रंगों के त्यौहार का गुलाल और गुलाब के फूलों से आनंद लिया। मेरी ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई।