• 500 में से 500 अंक किए हासिल

भोपाल।  मध्य प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की ओर से आज यानी 6 मई 2025 सुबह 10 बजे इसे जारी कर दिया गया है।  मध्य प्रदेश बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सिंगरौली की प्रज्ञा जयसवाल ने दसवीं में टॉप किया है। प्रज्ञा को 500 में 500 अंक मिले हैं। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मनमोहन यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे घोषित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यदि परीक्षा में कोई असफल होता है तो उसको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। नई शिक्षा नीति के तहत आपको तुरंत ही दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।