गला घोंटा, पत्थर से सिर कुचला, फिर गड्ढे में दबाया
ग्वालियर में 12 साल की मासूम 'कातिल' का कांड दहला देगा
ग्वालियर। ग्वालियर में एक 12 साल की बच्ची ने चार साल के देवराज की खौफनाक तरीके हत्या कर दी। बुधवार रात पुलिस ने एक गड्ढे से बच्चे का शव बरामद किया है। पुलिस आरोपी बच्ची से पूछताछ कर रही है।
चलो बेर खाने चलते हैं! 12 साल की बच्ची के ये शब्द चार साल के देवराज के कान में पड़ें तो वह उसके साथ चल पड़। लेकिन, कुछ दूर जाने के बाद उस बच्ची ने देवराज का गला दबा दिया, पत्थर उठाकर कई बार उसके सिर पर मारा और फिर उसे गड्ढे में डाल दिया। किसी की नजर न पड़े, इसके लिए उसने पत्थरों से गड्ढे को ढंक दिया। इससे देवराज की मौत हो गई। पुलिस ने ग्वालियर के सिरोल कॉस्मो आनंदा टाउनशिप के पास एक गड्ढे से उसका शव बरामद किया किया। आरोपी 12 साल की बच्ची भी पुलिस हिरासत में, उससे पूछताछ की जा रही है। लेकिन, 12 साल की बच्ची ने जिस तरह से चार साल के देवराज की हत्या की उससे सब की रूह कांप गई है। आइए, जानते हैं पूरा मामला क्या है?
दरअसल, ग्वालियर की सिरोल कॉस्मो आनंदा टाउनशिप से मंगलवार दोपहर चार साल मासूम देवराज लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे। बुधवार रात को पुलिस ने टाउनशिप के पास ही एक गड्ढे से देवराज का शव बरामद किया। साथ ही पुलिस ने खुलासा किया कि 12 साल की एक नाबालिग बच्ची ने उसकी हत्या की है। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग बच्ची देवराज को बेर खिलाने के बहाने अपने साथ ले गई थी। जहां, उसने देवराज का गला दबाया, सिर पर पत्थर से हमला किया और फिर पिलर के लिए खोदे गड्ढे में डालकर उसे पत्थरों से ढंक दिया। हालांकि, अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि नाबालिग बच्ची ने देवराज की हत्या क्यों की?

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी