छिंदवाड़ा। 
कांग्रेस आज छिंदवाड़ा में किसान बचाओ आंदोलन कर रही है। इसमें किसान प्रदेशभर से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने शहर में प्रदेश करने से लेकर कार्यक्रम स्थल जेल बगीचे तक रैली निकाली। कांग्रेस किसानों की समस्याओं और आदिवासियों की जमीनों से जुड़े मुद्दों को लेकर इसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन बता रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व सांसद नकुलनाथ सहित पार्टी के कई बड़े नेता मंच पर मौजूद हैं। पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने कहा- छिंदवाड़ा एसपी चाटूकार है। जुन्नारदवे विधायक सुनील उईके ने कहा- आप कहीं भी रहे, हमारी सरकार बनेगी तो आपको यहां लाकर जनता से सजा दिलवाएंगे। चाहे आप बिहार में रहें या देश में कहीं भी।