भाजपा के सांसद बने राजा जनक , मध्य प्रदेश की सबसे पुरानी रामलीला का नया किरदार
छिंदवाड़ा।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 137 साल पुरानी रामलीला का मंचन हुआ. सीता स्वयंवर की लीला देखने के लिए हजारों दर्शक उपस्थित हुए. हजारों लोगों की संख्या के बीच मंच पर एक नया कलाकार आता है, जो सबके लिए चर्चा का विषय बन जाता है. आईए जानते हैं कौन है पुरानी रामलीला का नया किरदार.
राजा जनक के किरदार में पहुंचे सांसद
छिंदवाड़ा के छोटी बाजार के रामलीला में छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू राजा जनक की भूमिका निभाने पहुंचे. रामलीला को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे. लेकिन जैसे ही सीता स्वयंवर का मंचन शुरू हुआ तो सीता जी के पिता राजा जनक के रूप में जब सांसद ने डायलॉग बोलना शुरू किए तो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया.
137 सालों से हो रही है रामलीला
छिंदवाड़ा की छोटी बाजार राम मंदिर में इस रामलीला का इतिहास भी सैकड़ों साल पुराना है. 137 साल पहले शुरू हुई रामलीला आज तक रुकी नहीं है. हालांकि आधुनिक संसाधनों के साथ स्वरूप बदलते हुए और बेहतर किया गया है. श्री रामलीला मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने बताया कि, ''संस्थापकों ने जब से शुरू किया था तो लालटेन के उजाले में इसका मंचन किया जाता था. लेकिन अब आधुनिकता के साथ-साथ 3डी एनीमेशन और लाइटिंग का उपयोग कर और बेहतर बनाया गया है, ताकि लोगों को हमारी सनातन आस्था और परंपरा के साथ जोड़ा रखा जा सके.'' अध्यक्ष ने बताया कि, ''यह मध्य प्रदेश की सबसे पुरानी रामलीला है जिसका मंचन लगातार हर साल किया जाता है.
परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने का साधन है रामलीला
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि, ''यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें रामलीला में मंचन करने का मौका मिला. सनातन परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास छिंदवाड़ा की रामलीला लगातार कर रही है. रामलीला हमारे धर्म और संस्कृति के साथ-साथ बच्चों में संस्कार के लिए बेहतर माध्यम है. उन्होंने भी एक छोटा सा प्रयास किया है कि भी रामलीला में मंचन कर सकें.''

2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे