हाईप्रोफाइल जुआ गैंग गिरफ्तार! बीजेपी-कांग्रेस नेता, डॉक्टर के भाई से लेकर व्यापारी समेत 23 जुआरी शामिल..
छतरपुर।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में हाईप्रोफाइल जुआ के फड़ पर पुलिस का छापा शहर के नामचीन लोग खेल रहे थे। जुआ चर्चित सटोरिया राहुल शुक्ला एन्ड कंपनी चला रहा था। जुआ का अड्डा जुआरियों में डॉक्टर के भाई व्यापारियों सहित, कांग्रेस-भाजपा नेता, चर्चित जुआरी, स्टोरिए और सरकारी कमर्चारी पकड़े गए।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 23 जुआरियों को फड़ से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये एक जुआरी की हालत अचानक बिगड़ गई, जिसे अस्पताल भेजा गया। जुआ के फड़ से करीब 14 लाख 10 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किए। शहर के देरी रोड पर संचालित हाईप्रोफाइल जुआ के फड़ से सभी जुआरियों को पुलिस 7 गाड़ियों में भरकर सिविल लाइन थाना लाई। सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए रात में बताया कि कुल 23 आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। निश्चित ही यह अब तक की सबसे बड़े जुए के फड़ पर की गई कार्यवाही है जिसमें इतनी बड़ी रकम के साथ शहर के भाजपा नेता, व्यापारी, कई प्रतिष्ठित लोग सहित एक बड़ा सटोरिया भी हिरासत में लिया गया है.. जिन्हें रात 10 बजे से अभी तक छोड़ा नहीं गया है। सिविल लाइन थाने में मीडिया और पकड़े गए जुआरियों के शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं कुछ नाम जो पुलिस द्वारा जुआरियों की लिस्ट जारी की गई है और जो नाम कल से सोशल मीडिया में चल रहे थे वह इस सूची से नदारद दिखने से चर्चा का विषय बना हुआ है एवं जुए में जब्त राशि भी सूत्रों की माने तों 40 लाख से अधिक की चर्चा है जबकि 14 लाख 10 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर