भविष्य से खिलवाड़! छतरपुर के स्कूल में बच्चों से साफ कराया शौचालय, झाड़ू-पोछा भी लगवाया
छतरपुर।
छतरपुर जिले के किरतपुरा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के शासकीय स्कूल प्रभारी ने छोटे-छोटे मासूम बच्चों को झाड़ू और पोछा पकड़ा दिया और उनसे गंदे बाथरूम की सफाई करवाई. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह बच्चे अपनी पढ़ाई-लिखाई छोड़कर बाथरूम की गंदगी साफ कर रहे हैं.ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहला मौका नहीं है. स्कूल प्रभारी अक्सर बच्चों से सफाई और दूसरे काम करवाता है. ग्रामीणों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार की योजनाओं में बच्चों से झाड़ू-पोछा करवाना शामिल है. क्या यही है शिक्षा का मंदिर है. लोगों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से इस पूरे मामले की गंभीर जांच कर स्कूल प्रभारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. अब देखना यह होगा कि जब मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचेगा तो दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है. जिला परियोजना समन्वयक DPC अरुण पांडेय ने कहा कि नोटिस जारी कर जांच की जाएगी और दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी.

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज