छतरपुर। 
छतरपुर शहर को नगर निगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए छतरपुर नगर पालिका (Chhatarpur Municipality) की सीमा से जुड़े 25 गांवों का प्रस्ताव नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दिया है। जिसमें शहर की 12 किलोमीटर की परिधि के 25 गांव शामिल किए गए हैं।
निगम बनने पर 3.62 लाख आबादी होगी। यह कदम दो साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) द्वारा जून 2023 में गौरव दिवस समारोह के दौरान नगर निगम की घोषणा किए जाने के बाद की गई प्रक्रिया में गति लाने के लिए उठाया गया है। (mp news)
नगर निगम बनने के लिए तय पैरामीटर

  • नगर निगम बनने के लिए 9 मुख्य पैरामीटर तय किए गए हैं।
  • गांवों की जनसंख्या कम से कम 20 हजार हो और क्षेत्र का 60 प्रतिशत हिस्सा सघन आबादी वाला हो।
  • निकाय में कृषि इतर गतिविधियां संचालित हों और 50 प्रतिशत आबादी कार्यरत हो।
  • वार्षिक राजस्व कम से कम 10 लाख हो।
  • ग्राम पंचायत का स्वयं का भवन और पक्की सडक़े हों।
  • बिजली की आपूर्ति और खंभों का निर्माण।
  • नगर निगम में शामिल गांवों की एनओसी उपलब्ध हो।