डिंडौरी में जनसुनवाई में पहुंचकर विधायक ने अफसरों को फटकारा कहा, मुर्गा-बकरा खाने के लिए कलेक्टर को भेजा है?
डिंडौरी।
डिंडौरी में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई जनसुनवाई के दौरान शहपुरा के भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कलेक्टर नेहा मारव्या पर कई आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि जनसुनवाई में अधिकारी न तो आवेदनों पर तारीख लिखते हैं और न ही समस्याओं का निराकरण करते हैं।
कलेक्टर पर ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने का लगाया आरोप
विधायक ओमप्रकाश ने कलेक्टर पर आरोप लगाया कि वे ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करती हैं। एक बैगा आदिवासी महिला बुधिया बाई ने बताया कि उनके नाती की मौत के बाद सहायता राशि के लिए एक महीने से चक्कर लगा रही हैं। जब वह विधायक के साथ कलेक्टर से मिलने गईं, तो उन्हें फटकार लगाई गई।
विधायक बोले- ऐसी कलेक्टर डिंडौरी में रहने लायक नहीं
विधायक ने कहा कि कलेक्टर नेहा मारव्या से मिलने गए तो वह कहती हैं कि मेरी जवाबदारी नहीं है। विभागीय अधिकारियों से ही मिलना है तो फिर जनसुनवाई का क्या मतलब है। मेरे सामने बैगा आदिवासियों को डांट-फटकार रही है। मुर्गा, बकरा खाने के लिए कलेक्टर बनी है क्या? ऐसी कलेक्टर डिंडोरी जिले में रहने लायक नहीं है।
विकास कार्यों में बाधा डालने का भी लगाया आरोप
विधायक ने कलेक्टर पर विकास कार्यों में बाधा डालने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेहदवानी ब्लॉक में संदीपनी विद्यालय का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। नगर की सीवरेज लाइन का घटिया निर्माण काम, जिसे जनप्रतिनिधियों ने रुकवाया था, उसे कलेक्टर ने ठेकेदार से मिलकर फिर से शुरू करवा दिया।
विधायक बोले- सभी मामलों की सीएम से करेंगे शिकायत
एक अन्य मामले में विनोद नाम के व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी डी.एड., बी.एड. की डिग्री धारक हैं और प्राथमिक शाला में अतिथि शिक्षक थीं। लेकिन एक शिक्षक ने अपने रिश्तेदार की भर्ती कर ली। चार महीने से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा