भाजपा नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह मम्मा का निधन
भोपाल। भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से विधायक रहे सुरेंद्र नाथ सिंह मम्मा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से जुड़ी एक दुखद खबर आई है। भाजपा नेता और पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह मम्मा का मंगलवार सुबह चार बजे निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। उनकी हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई थी, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। सुरेन्द्र नाथ सिंह मम्मा भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से विधायक रहे थे। इसके अलावा वह भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और भोपाल भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

अशोक शर्मा हो सकते हैं साडा अध्यक्ष ?
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं: रैली में Yogi Adityanath का बड़ा बयान
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत