भोपाल की जान्हवी मल्होत्रा बनीं मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश
- जीता 2025 का खिताब, ताप्ती-श्रेया रहीं रनर अप
भोपाल। मिस यूनिवर्स एमपी-2025 का खिताब जान्हवी मल्होत्रा ने अपने नाम कर लिया। फर्स्ट रनर अप ताप्ती ठाकुर और सेकेंड रनर अप श्रेया बेड़िया रहीं। खिताब जीतने के बाद जान्हवी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह मेरी सालों की मेहनत थी। मुझे अब अपना स्टेट रिप्रजेंट करने का मौका मिलेगा। शुरुआती राउंड में नर्वस नेस होती थी। लेकिन, मुझे पता था जीतना है, जीतने के लिए आई हूं और जीतकर जा रही हूं।
मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे
सोमवार को भोपाल में एक निजी होटल में मिस यूनिवर्स एमपी-2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस भी दी गई। वहीं, फिनाले में मॉडल्स को अलग-अलग टाइटल दिए गए। सोमवार शाम को कॉकटेल राउंड से फिनाले शुरू हुआ। सभी 13 फाइनलिस्ट्स ब्लैक वन पीस पहनकर रैम्प पर उतरीं। अपनी चाल-ढाल, एटीट्यूड और आत्मविश्वास से जजेस और दर्शकों को प्रभावित किया। इस राउंड में सिर्फ लुक्स ही नहीं, बल्कि प्रतिभा की भी झलक दिखी। इसके बाद हुआ रिसॉर्ट वियर राउंड हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने लाइट गाउन और सिंगल पीस ड्रेस में रैम्प वॉक किया। यह राउंड प्रतिभागियों के स्टाइल और आत्मविश्वास का आइना बना। रैम्प पर उनकी चाल, स्माइल और प्रजेंस दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित