उड़ता भोपाल... भोपाल में फिर पकड़ी गई 92 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री, 61.20 किलो MD ड्रग्स व 541.53 किलो कच्चा माल बरामद
भोपाल।
भोपाल में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने अवैध दवा निर्माण कारखाने का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 92 करोड़ की 61.2 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की है। DRI ने इस एक्शन को ऑपरेशन क्रिस्टल ब्रेक नाम दिया था। अभियान के दौरान सूरत और मुंबई पुलिस ने भी डीआरआई का सहयोग किया।
पीआईबी दिल्ली के अनुसार एक गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद DRI ने भोपाल में मेफेड्रोन निर्माण कारखाने का भंडाफोड़ किया है। डीआरआई ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर छापे मारे और इस गिरोह के 7 प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया।
बताया जाता है कि 16 अगस्त को मध्य प्रदेश के जगदीशपुर (इस्लाम नगर) स्थित अवैध निर्माण कारखाने की तलाशी का अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में 61.20 किलोग्राम मेफेड्रोन लिक्विड रूप में बरामद कर जब्त किया गया। जिसकी कीमत 92 करोड़ आंकी गई है।
इसके अलावा 541.53 किलोग्राम कच्चा माल, जिसमें मेथिलीन डाइक्लोराइड, एसीटोन, मोनोमेथिलमाइन (एमएमए), हाइड्रोक्लोरिक एसिड (एचसीएल) और 2-ब्रोमो शामिल हैं, उसे भी प्रोसेसिंग मशीनों के साथ जब्त किया है। मशीनों का पूरा सेट जांच में पाया है।
सुनसान इलाके में है कारखाना
जांच टीम को यह कारखाना एकांत में बनाए गए परिसर में चलता पाया गया जिसे जानबूझकर चारों ओर से ढका गया था ताकि कोई पकड़ में न आए। मेफेड्रोन के निर्माण के लिए जिम्मेदार केमिस्ट सहित दो व्यक्तियों को अवैध प्रोडक्शन में शामिल पाया है।
यूपी के बस्ती में ड्रग कार्टेल का प्रमुख अरेस्ट
कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश के बस्ती में ड्रग कार्टेल के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया गया। जिसे भिवंडी (मुंबई) से भोपाल तक कच्चे माल की सप्लाई की देखरेख का काम सौंपा था। अवैध रूप से रसायन और कच्चा माल उपलब्ध कराने वाले दो सप्लायरों को भी मुंबई में गिरफ्तार किया।साथ ही मुंबई से भोपाल तक रसायन, कच्चे माल के परिवहन के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि हवाला के जरिए सूरत और मुंबई से भोपाल में धन हस्तांतरित किया जा रहा था। धन हस्तांतरण के लिए ज़िम्मेदार कार्टेल के एक करीबी सहयोगी को भी सूरत में गिरफ्तार किया गया।

अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट