भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का गैस रिसाव, एक घंटे बाद काबू में आई
भोपाल।
भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार को क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। इस वजह से लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतें होने लगी। तुरंत एसडीएम समेत टीमें मौके पर पहुंची और गैस पर काबू पाया। घटना दोपहर 3.30 बजे की है। जेके रोड स्थित गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की हिंद फार्मा फैक्ट्री में अचानक हड़कंप मच गया। केमिकल स्टोर से क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा और वह फैलने लगी। जिससे लोगों की आंखों में जलन के साथ सांस लेने में दिक्कतें शुरू हो गई।
एसडीएम मौके पर पहुंचे, एक घंटे में काबू पाया
मामले की जानकारी मिलते ही गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। इधर, एसडीआरएफ, नगर निगम की फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली कंपनी का अमला मौके पर पहुंचा। फैक्ट्री से बाहर तक गैस का रिसाव हो रहा था। इस पर कास्टिक सोडा डालकर गैस को न्यूटल किया गया। इस पूरी प्रोसेस में एक घंटा लग गया।
कई लोग परेशान हुए
गैस की वजह से फैक्ट्री समेत आसपास मौजूद लोगों की आंखों से आंसू आने लगी। वहीं, सांस लेने में परेशानी भी हो रही है। एसडीएम श्रीवास्तव समेत अन्य सभी लोग मुंह पर मास्क पहनकर ही रहे। एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि एक घंटे के अंदर गैस को काबू में ले लिया गया। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।

क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें