राजधानी के सरकारी स्कूल में आराम करती शिक्षिका मासूम बच्चे से पैर दबवाते दिखीं शिक्षिका, वीडियो वायरल, होगी कार्रवाई
भोपाल।
भोपाल के सरकारी स्कूल में टीचर द्वारा चौथी क्लास के विद्यार्थी से पैर दबाने का एक मामला सामने आया है। मामला गांधीनगर स्थित शासकीय महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। जिसका वीडियो वारयल हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है सख्त कार्रवाई करेंगे। राजधानी भोपाल के सरकारी स्कूल में टीचर द्वारा चौथी क्लास के विद्यार्थी से पैर दबाने का एक मामला सामने आया है। यह मामला गांधीनगर स्थित शासकीय महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। स्कूल में पदस्थ महिला शिक्षिका चौथी कक्षा में बैठी थी। इस दौरान उन्होंने अपना एक पांव छात्र के हाथ में दे दिया और दबवाने लगी। इस दौरान किसी ने शिक्षिका का छात्र से पैर दबवाते हुए वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना पर टीचर ने कहा कि उनका पैर गड्ढे में मुड़ गया थ। जिसके बाद बच्चो ने उन्हें सहारा दिया और पांव दबाने लगे।
होगी सख्त कार्रवाई
भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने बताया कि मामला सामने आया है। वीडियो हमने भी देखा है। आज छुट्टी है कल मामले की जांच करेंगे। उसके बाद टीचर पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
शिक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल
शिक्षिका का वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी स्कूलों में मुहैया कराई जा रही शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिन बच्चों के हाथ में देश का भविष्य है, जिन हाथों में कलम और किताब होनी चाहिए थी, उन हाथों में टीचर अपने पांव पकड़ा रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले पर क्या कार्रवाई करता है।
गुरुवार की घटना का वीडियो
जानकारी के मुताबिक गांधीनगर स्थित शासकीय महात्मा गांधी स्कूल में गुरुवार लंच के बाद स्कूल की ज्यादातर कक्षाओं में बच्चे शांत होकर पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन कक्षा 4 में शोर था। यह स्कूल की एकमात्र कक्षा है, जहां बच्चे जमीन पर बैठते हैं। सामने कुर्सी पर बैठी महिला टीचर ने एक पैर दूसरी कुर्सी पर रखा था और उसी कक्षा का एक बच्चा पैर की मसाज कर रहा था। अन्य शिक्षकों के मुताबिक, यह कोई नई बात नहीं है।

केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?