भोपाल में पहले पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद, एलएलबी छात्र की चाकू से गोदकर हत्या
भोपाल।
भोपाल के अयोध्या नगर में मिनाल के सामने एक छात्र की तीन बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। विवाद गेट नंबर तीन के पड़ोस में बने पेट्रोल पंप से शुरू हुआ। जहां एक बाइक पर आए तीन बदमाश पहले पेट्रोल भरवाने की बात पर युवक से भिड़े थे। छात्र अपने दोस्त के साथ पहले से खड़ा था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है। टीआई महेश लिल्लारे ने बताया कि संस्कार बघेले (22) इंदौर का रहने वाला था। वह प्राइवेट कॉलेज से बीए एलएलबी कर रहा था। मंगलवार को घूमने के इरादे से भोपाल आया था।
सुबह पांच बजे चाय पीने रेलवे स्टेशन जा रहे थे
संस्कार यहां अयोध्या नगर में रहने वाले दोस्त के घर ठहरा था। दोस्त अनमोल के साथ वो बुधवार सुबह पांच बजे चाय पीने बाइक से स्टेशन के लिए रवाना हुआ। दोनों दोस्त पेट्रोल भरवाने के लिए मिनाल गेट नंबर तीन के पड़ोस में बने पेट्रोल पंप पर रुके। ठीक इनके बाद एक बाइक पर सवार तीन युवक भी यहां पहुंचे और गाड़ी संस्कार की बाइक के पड़ोस में खड़ी कर पेट्रोल पंप कर्मचारी पर पहले अपनी बाइक में पेट्रोल डालने का दबाव बनाने लगे। इसका संस्कार और अनमोल ने विरोध किया।
हमले के बाद सड़क पार करने की कोशिश की
अपना विरोध होता देखकर आरोपियों ने दोनों दोस्तों पर हमला किया। बचने के लिए दोनों दोस्त मिनाल गेट नंबर तीन की तरफ भागे और सड़क पार करने की कोशिश की। इसी बीच आरोपियों ने संस्कार को जमीन पर गिरा दिया। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। एक युवक ने चाकू निकालकर संस्कार के सीने में घोंप दिया। इसके बाद भाग निकले।
CCTV कैमरे नहीं थे, आरोपियों की पहचान नहीं
घायल संस्कार को दोस्त ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। टीआई के मुताबिक जहां हत्या की गई वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। लिहाजा पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद नहीं हुआ है। अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज