अब नए जिलाध्यक्षों के काम की एप से मॉनिटरिंग करेगी कांग्रेस
भाोपाल।
जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब मप्र कांग्रेस उनके कामकाज पर भी तकनीक से नजर रखेगी। इसके लिए पार्टी ने एक रिपोर्टिंग एप तैयार किया है, जिस पर जिलाध्यक्षों को रोज अपने काम की जानकारी अपलोड करनी होगी। कांग्रेस संगठन में यह प्रयोग पहली बार मप्र से शुरू हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, एप सफल रहा तो एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) इसे अन्य राज्यों में भी लागू करेगी। इसी सिलसिले में 24 अगस्त को दिल्ली में सभी 71 नए जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग रखी गई है। सत्र में उन्हें जिम्मेदारियों व रणनीति की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी रहेंगे। पार्टी जिला कार्यकारिणी के लिए भी नया फॉर्मेट तैयार कर रही है। इसमें पदाधिकारियों की संख्या सीमित होगी ताकि छोटी और प्रभावी इकाई बने। नियुक्तियां ऑब्जर्वर की निगरानी में होंगी, सीधे नहीं। मप्र कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री संजय कामले ने बताया- “मप्र में हम पहली बार जिलाध्यक्षों की मॉनीटरिंग रिपोर्टिंग एप से करेंगे। इसी माध्यम से उन्हें नए टास्क भी दिए जाएंगे।

ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव