भोपाल। 
प्रदेश भाजपा के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के जो संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय  कांबले ने दावा किया हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस से भाजपा में जो लोग गए हैं उनमें से आधे लोग वापस आना चाहते हैं और उन्होंने  बाकायदा कांग्रेस कार्यालय में आवेदन दिया है। संजय कांबले ने सबकी खबर से एक विशेष चर्चा में ये जानकारी दी हैं दरअसल भारतीय जनता पार्टी लगातार यह दावा कर रही है कि 2023 के इलेक्शन में लगभग 4 लाख कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हुए हैं। लेकिन संजय कांबले का दावा है कि सिंधिया जब गए थे उस फेस को छोड़ दिया जाए। 2020 मार्च 2020 में सिंधिया के साथ  जो गए थे उन्हें यदि छोड़ दिया जाए तो  उसके बाद से लेकर अभी तक 5 साल में केवल 1500 लोग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए  हैं और इनमें से 750 लोगों ने बाकायदा  वापसी के लिए आवेदन लगाया है। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक इस संबंध में निर्णय नहीं लिया है। 750 लोग वापस आना चाहते हैं। उनके आवेदन खुद संजय कांबले के पास हैं। ऐसा उन्होंने दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अभी कांग्रेस ने अंतिम निर्णय नहीं लिया है।