भोपाल। 
जी हां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ठग की जो फिलहाल मुंबई की जेल में पिछलें कुछ समय से बंद हैं इंदौर के एक व्यापारी ने उन पर मामला दर्ज किया है। उनके साथ कुछ 70.80 करोड का खेल कर गया हैं यह ठग। इस ठग की एक और खास बात यह है कि बड़ा ओहदा है ठग साहब का। जी हां ठग साहब ही कह लिजिए... क्योंकि जीजा नेताजी हैं इनके रसूखदार नेताजी है इनके जीजाजी। अब इस ठग ने जो कमाई की हैं जो ठगी की हैं वह कुछ 800.900 करोड़ की है। जाहिर सी बात हैं नेता को नेताजी बनाने के लिए 200.400 करोड़ तो फूंक ही दिए होंगे। क्योंकि यह ठगी की रकम कहीं से बरामद नहीं हो पाई हैं। रौला इतना था इस ठग का कि यह बिहार में एक पार्टी के पदाधिकारी का लेटरहेड लेकर घूमता था फाईव स्टार होटल में रूकता था यहां ​तक के इस ठग के कुत्ते भी फाइव स्टार होटल में रूकते थे। सूबे के बीहड़ों से एक पंडित नेता आते हैं हाल के दिनों में बड़े परेशान हैं उनका प्यारा साला यह ठग मुंबई की एक जेल में बंद हैं वहां ठग को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। तो नेताजी तो परेशान होंगे ही और परेशानी ओर भी बढ़ गई हैं क्योंकि अभी कुछ दिन पहले दिल्ली के मयूर विहार थाने में ठग के खिलाफ एक और एफआईआर हो गई हैं। बिहार के एक व्यापारी को भी इस ठग ने 25 करोड़ का चूना लगा दिया है। जीजाजी नेताजी है इस ठग के वह बड़ेे ही परेशान हैं बेचारे अपने ठग साले के लिए बड़े नेताओं के दरबार में हाजिरी लगा रहे है... जबकि इस ठग ने तो प्रदेश के एक् ताकतवर और कददावर नेता को भी लपेट लिया हैं। अब वह बेचारे नेता करें तो क्या करें। एक बड़े संत है कथित संत हैं योगाचार्य हैं। बड़ा नाम हैं उनका बडा रौला हैं। वह भी इस ठग का शिकार हो चुके हैं सबसे लंबा खेल तो इनके साथ ही हुआ हैं करीब 400 करोड़ का। मतलब बडा ही ​कठिन योग सिखा गया हैं यह ठग। पिछले​ दिनों मीडिया चैनलों ने इस ठग की सिर्फ 100 करोड़ की ठगी की खबरें चलाई थीं लेकिन अब विश्वस्त सूत्र यह बता रहे हैं कि साहब एक जीरो और बढ़ा लिजिए यह मामूली ठग नहीं हैं बड़ा ठग हैं। चंबल के बीहड़ पिछले ​कुछ दिनों से वीरान पड़े थे लेकिन अब वहां से एक सबसे बड़े ठग की कहानी सामने आने लगी है। तो नेताओं के यहां रौनक आने लगी हैं। आप सोच रहे होंगे इतने बड़े खेल कैसे खेल गया होगा यह ठग तो आपको बता दें कि इस ठग का रौला ही ऐसा था कि कोई भी इंप्रेस हो जाए। मप्र पुलिस के दो जवान इनके सुरक्षा में तैनात ही रहते थे... चंबल के कुछेक पुलिस के नुमाइंदे तो इनकी खातिरदारी में दिन रात लगे रहते थे। बड़े बड़े दिग्गजों के साथ फोटो थे इस ठग के। देश के दूसरे सबसे बड़े ताकतवर नेता के साथ भी इनके फोटो हैं तो सोचिए ऐसे लोगों के साथ जब इस ठग की फोटो है तो कोई भी 100.200 करोड़ तो यूं ही लगा देगा। बहरहाल इस ठग के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई हैं तो अब इतना हीं शनै:शनै जैेसे ठग की खबरें आती हैं हम आपको सूचित कर देंगे। फिलहाल सावधान रहने की जरूरत हैं ऐसे ठगों से जिसने दिग्गज नेताओं , बडे बडे योगाचार्य , व्यापारियों को नहीं बख्शा तो आम लोगों को तो यूं ही ठग लेगा....