धरती से आसमान तक रंग और रोशनी से नहाया मध्य प्रदेश, फाउंडेशन डे पर तीन दिन के भव्य आयोजन
भोपाल।
मध्यप्रदेश अपना 70वां स्थापना दिवस मना रहा है, जिसके उपलक्ष्य में भोपाल में 1 से 3 नवंबर तक 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' नामक राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में ड्रोन शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित महानाट्य का मंचन होगा। साथ ही, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भोपाल से उज्जैन के लिए पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की जा रही है, जिसकी नियमित सेवा 20 नवंबर से शुरू होगी।
धरती से आसमान तक सजावट
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाला राज्योत्सव 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' इस बार नए कलेवर में नजर आएगा। तीन दिनों तक भोपाल का आसमान, धरती और मंच रंग, रोशनी और संगीत से सराबोर रहेगा।
सीएम करेंगे उद्घाटन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में शाम 6:30 बजे होगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और अर्जुन राम मेघवाल रहेंगे। उद्घाटन सत्र में 500 कलाकारों द्वारा 'विश्ववन्द - श्रीकृष्ण की सांगीतिक यात्रा' प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 2000 ड्रोन के जरिए 'विरासत से विकास' थीम पर देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो आयोजित होगा। इस शो में आसमान में मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक और आधुनिक पहचान दिखाई देगी।

भोपाल के जेके हॉस्पिटल में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट बना मौत का कारण
‘सिंगिंग सुपरकॉप’ दिलीप सोनी बने आगर SP, अरिजीत सिंह भी हैं फैन
देश की नजर 5 राज्यों पर, आज आएंगे पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक के नतीजे
मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, 34 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी