'मैं जानता हूं कौन लोग हैं...' शारिक मछली के साथ वीडियो-फोटो सामने आने पर सांसद आलोक शर्मा का बड़ा बयान
भोपाल।
भोपाल में ड्रग जिहाद के आरोपी शारिक मछली के साथ कथित वीडियो और फोटो सामने आने के मामले ने राजनीतिक हलचल मचा दी है. भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने इसे साजिश करार देते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उनका राजनीतिक करियर खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. सांसद शर्मा ने आरोप लगाया कि AI के माध्यम से फर्जी फोटो और वीडियो बनाकर उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रची जा रही है. सांसद ने स्पष्ट किया कि इन फोटो में धड़ किसी का और सिर किसी का जोड़ा जा रहा है. शर्मा ने कहा, “उन्हें पता है कौन लोग ऐसा कर रहे हैं, लेकिन पुलिस अपना काम कर उन्हें पकड़े.” उन्होंने राज्य मंत्री कृष्णा गौर और विधायक रामेश्वर शर्मा की छवि खराब करने की भी कोशिशों का जिक्र किया.
पुलिस कमिश्नर के यहां धरना देंगे
इस मामले में साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय में धरना देंगे. उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए जोर देकर कहा, “मछली हो या मगरमच्छ, किसी को नहीं छोड़ा जाएगा. कुछ लोग ऐसे अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, वे भी नहीं बचेंगे.”

बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते