10, 15 नहीं अब हर दिन पकड़ने होंगे इतने कुत्ते, भोपाल में निगमकर्मियों को मिलेगा टारगेट
भोपाल।
राजधानी भोपाल में कुत्तों को पकड़ने और उन्हें वैक्सीन लगाने के अभियान में अब बड़ा बदलाव किया जा रहा है. शहर में पहली बार इस काम के लिए निगमकर्मियों के टीम को टारगेट दिया जाएगा. अब तक कुत्ते पकड़ने वाली टीमें रोज़ाना लगभग 10 से 15 कुत्ते ही पकड़ पाती थीं, लेकिन नई योजना के तहत हर टीम को रोज़ाना 20 से 22 कुत्ते पकड़ने का टारगेट दिया जाएगा. साथ ही, हर साल कम से कम 30,000 कुत्तों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करना और उन्हें रेबीज जैसी बीमारियों से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण करना है.
पहली बार कुत्तों को पकड़ने का मिलेगा टारगेट
दरअसल, भोपाल नगर निगम ने शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पहली बार इनके नियंत्रण के लिए लक्ष्य आधारित अभियान की शुरुआत की है. नगर निगम का लक्ष्य है कि हर वर्ष कम से कम 30,000 कुत्तों को वैक्सीनेट किया जाए, ताकि रेबीज जैसी जानलेवा बीमारियों पर रोक लगाई जा सके. इसके अलावा, प्रतिदिन प्रत्येक टीम को 20 से 22 कुत्तों को पकड़ने का लक्ष्य दिया जाएगा. फिलहाल, नगर निगम की एक टीम प्रतिदिन औसतन 10 से 15 कुत्तों को ही पकड़ पाती है, जो निर्धारित लक्ष्य से काफी कम है. इसे देखते हुए वाहनों की संख्या, अमला और तकनीकी संसाधन बढ़ाए जाएंगे, जिससे अभियान को तेजी से लागू किया जा सके.

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप