BMO साहब को आया गुस्सा….मरीज को मारे थप्पड़, लात और घूंसे, वीडियो वायरल
बैतूल।
मध्य प्रदेश के बैतूल के मुलताई स्थित प्रभात पट्टन चिकित्सालय में बीएमओ जितेन्द्र अत्रे ने एक मरीज के साथ बेरहमी से पिटाई की। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पूरे प्रकरण में सीएमएचओ मनोज हुरमाड़े ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएमएचओ के द्वारा जांच टीम बनाई गई है जिसमें डॉ. राजेश परिहार जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी बैतूल, डॉ. संजय खातरकर पीजीएमओ मनोचिकित्सक जिला चिकित्सालय बैतूल तथा डॉ. संगम मांडवे चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैतूल बाजार शामिल है।
सीएमएचओ ने मांगा जवाब, बीएमओ का फोन बंद
सीएमएचओ हुरमाड़े के द्वारा पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन में एक व्यक्ति के साथ डॉ. जितेन्द्र अत्रे बीएमओ द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वे मरीज को थप्पड़ और मुक्के मारते दिख रहे हैं। वीडियो वारयल होते ही सीएमएचओ ने जांच का आदेश देते हुए एक सप्ताह के अंदर जांच प्रतिवेदन मांगा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को प्रभात पट्टन चिकित्सालय का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बीएमओ जितेन्द्र अत्रे द्वारा एक मरीज को पीटा जा रहा है जिसके बाद सीएमएचओ के संज्ञान में आने पर उन्होने जांच के आदेश दिए हैं। मामले में बीएमओ जितेन्द्र अत्रे से प्रकरण के संबंध में फोन किया गया तो उनका फोन बंद था।
बीएमओ ने वाट्सएप पर दिया छुट्टी का आवेदन
सीएमचओ डॉ मनोज हुरमाड़े ने बताया जांच टीम बीएमओ डॉ जितेन्द्र अत्रे और पीड़ित के बयान दर्ज करेगी। टीम शनिवार को जाएगी। बीएमओ से चर्चा करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा है। बीएमओ ने वाट्सएप पर एक दिन की छुट्टी के लिए लिखा है, जिसमें बीमारी का उल्लेख किया है।
अगस्त माह का हो सकता है वीडियो
वीडियो अभी सामने आया है, लेकिन सितंबर का नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि अगस्त का हो सकता है। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि कुछ लोग नशे में डिलेवरी वार्ड में पहुंए गए थे, जहां प्रसूताओं को रखा जाता है। जिसको लेकर पहले गार्ड से बहस हुई। समझाने के बाद नहीं माने और विवाद करने लगे। जिसके बाद यह मारपीट की घटना हुई है।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप