इंदौर और जबलपुर समेत 5 जिलों के कलेक्टर बदले:MP में 14 IAS अफसरों के ट्रांसफर, आशीष सिंह बने सीएम के गृह संभाग के कमिश्नर
भोपाल।
मध्यप्रदेश में सोमवार शाम को 20 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर के बाद रात में 14 आईएएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 5 जिलों इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदल गए हैं। जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को हटाकर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। खाड़े को इंदौर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का कमीश्नर बनाया गया है। उन्हें सरकार पहले ही 2028 में होने वाले मेला अधिकारी सिंहस्थ मेला का प्रभार दे चुकी थी।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप