'ध्यान भटकाने गालियों पर चर्चा कर रहे प्रधानमंत्री':दिग्विजय सिंह बोले- सनातनी कहलाने वाले मोदी ने माताजी के देहांत पर मुंडन तक नहीं करवाया था
राजगढ़।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह गुरुवार को राजगढ़ पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। कहा कि “नरेंद्र मोदी जी, आपने कितनी सेवा की माता जी की? आप अपने आप को सनातनी हिंदू कहते हैं, लेकिन जब आपकी माताजी का देहांत हुआ तब आपने मुंडन भी नहीं कराया। फिर आप दूसरों को सेवा और संस्कार का पाठ कैसे पढ़ा सकते हैं?” बिहार के “गाली कांड” पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय ने कहा- “गाली किसने दी है? क्या कांग्रेस के किसी वर्कर या नेता ने दी है? मोदी जी खुद गालियां देते हैं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को उन्होंने क्या-क्या नहीं कहा?” उन्होंने कहा कि आज देश की असली समस्या गालियां नहीं, बल्कि संविधान पर खतरा, वोट की चोरी, चुनाव आयोग का पक्षपात, महंगाई और बेरोजगारी है। अमीर और गरीब की खाई लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गालियों की चर्चा करते हैं।
बोले- जीएसटी संशोधन गरीबों पर बोझ
जीएसटी संशोधन पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा “भारत एकमात्र देश है जहां गरीबों पर जीएसटी का बोझ डाला जा रहा है और उद्योगपतियों को राहत दी जा रही है। 5 लाख से कम आय वालों पर 30% तक जीएसटी है जबकि उद्योगपतियों पर टैक्स 22% से भी कम।”
आदिवासी बयान पर दिया समर्थन
प्रदेश की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय ने उमंग सिंघार के आदिवासियों को लेकर दिए बयान का समर्थन किया। कहा कि प्रदेश में सबसे पहले आदिवासी ही थे, इसलिए उनका बयान गलत नहीं है।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज