बिना बड़े आयोजन और तामझाम के भी “X” पर ट्रेंड करता रहा BJP MP प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन!
भोपाल।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया।सादगी और साधारण तरीके से मनाया गया ये जन्मदिन काफी चर्चा में रहा और X पर भी ट्रेंड करने लगा। दरअसल दो दिन पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं से हेमंत खंडेलवाल ने जन्मदिन के मौके पर बैनर, होर्डिंग्स नहीं लगाने का आग्रह किया था। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की बात का मान रखा और सादगी से ही जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर बीजेपी ने कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया बावजूद इसके हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन एक्स पर टॉप-10 ट्रेंड में रहा। बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी।अग्रवाल के मुताबिक प्रदेशाध्यक्ष के लिए शुभकामनाओं का सरल और भावपूर्ण संदेश लोगों को पसंद आया है। हेमंत खण्डेलवाल जी के जन्मदिन को लेकर पूरे प्रदेश में अद्भुत उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। “जन्मदिन न मनाने का संदेश” ही सोशल मीडिया पर #HBDHemantKhandelwalJi टॉप-10 में तेजी से ट्रेंड करता रहा। आपको बता दें कि जन्मदिन के मौके पर हेमंत खंडेलवाल अपने परिवार के साथ महाकाल के दर उज्जैन पहुंचे थे और वहां महाकाल की पूजा अर्चना की। उनकी सादगी और साधारण शैली की काम कर गई जो लोगों को भी पसंद आया।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज