चंदे से बन रहा हुजूर एसडीएम का केबिन, गिर गई थी फाल्स सीलिंग
भोपाल।
पिछले हफ्ते हुजूर तहसील दफ्तर में एसडीएम विनोद सोनकिया के केबिन का प्लास्टर गिरने से फाल्स सीलिंग नीचे आ गई थी। इससे केबिन में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया था। एसडीएम ने मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा, लेकिन वहां से कहा गया कि बिल्डिंग कंडम हो चुकी है। ऐसे में इसकी मरम्मत करना मुश्किल होगा। यदि मरम्मत होगी, तो भी इसमें समय लगेगा। क्योंकि, पूरी प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी। एसडीएम ने सहयोगी कर्मचारियों को ये बात बताई, जिसके बाद सभी ने चंदा किया। अब एसडीएम कोर्ट के सामने पड़ी जगह में प्लाई और एल्युमिनियम से केबिन बनाया जा रहा है।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज