कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन में एमपी से सबसे ज्यादा शिकायतें:राहुल गांधी नाराज; बोले-यहां जो गलतियां हुईं, वैसी दूसरे राज्यों में न हों
भोपाल।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा को लेकर विरोध और नाराजगी का दौर जारी है। अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नाराजगी जाहिर की है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन में मध्यप्रदेश से सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं। जो गलतियां मध्यप्रदेश में हुईं, वैसी अन्य राज्यों में नहीं होनी चाहिए। राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में 'संगठन सृजन अभियान' के तहत झारखंड, ओडिशा, पंजाब और उत्तराखंड के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के चयन के लिए बनाए गए पर्यवेक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि मध्यप्रदेश में 16 अगस्त को कांग्रेस के 71 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। जिसे लेकर लगातार विरोध हो रहा है। जिलों और राजधानी भोपाल से लेकर दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। जिसे लेकर राहुल गांधी ने नाराजगी जताई है।
सबसे ज्यादा शिकायतें मध्यप्रदेश से पहुंची
संगठन सृजन अभियान के तहत सबसे पहले गुजरात में जिला अध्यक्षों का ऐलान हुआ। इसके बाद हरियाणा और फिर मध्य प्रदेश के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के नामों की घोषणा हुई। लेकिन, जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें मप्र से ही पहुंची हैं।
दूसरे जिलों से लाकर अध्यक्ष बनाने पर नाराजगी
मध्यप्रदेश में दूसरे जिलों के नेताओं को दूसरे जिले में अध्यक्ष बनाए जाने की शिकायतें हुईं हैं। आगर के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े को इंदौर ग्रामीण का अध्यक्ष बनाए जाने के विरोध में देपालपुर से लेकर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय तक प्रदर्शन हो चुका है। खंडवा सिटी की अध्यक्ष बनीं प्रतिभा रघुवंशी को लेकर भी स्थानीय कार्यकर्ता नाराज हैं। प्रतिभा मूल रूप से गुना की रहने वाली हैं।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज