एमसीयू में अभ्युदय का शुभारंभ, कुमार विश्वास हुए शामिल, सीएम बोले- खोजी पत्रकारिता का उदाहरण हनुमान
भोपाल।
राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र अभ्युदय-2025 की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में कवि डॉ. कुमार विश्वास ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि यदि खोजी पत्रकारिता का सबसे बड़ा उदाहरण देखना हो तो भगवान हनुमान से बेहतर कोई नहीं। लंका जाने के दौरान उन्होंने परिस्थितियों की परवाह किए बिना हर जानकारी गहराई से जुटाई। अपनी जान हथेली पर रखकर जो आकलन और खोज उन्होंने की, वह पत्रकारिता की असली मिसाल है। हालात जैसे भी हों, उसके अनुसार स्वयं को ढाल लेना कभी साधारण रूप तो कभी विकराल रूप यह सब हनुमानजी से सीखने योग्य गुण हैं।
मैं आपके कुलपति का पति हूं
सीएम ने कहा कि हमें गर्व है कि माखनलाल चतुर्वेदी हमारे मध्यप्रदेश के थे। आज उनकी प्रतिमा का अनावरण होना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं शिक्षा मंत्री के रूप में इंदौर गया था, तब एक विश्वविद्यालय की कुलपति (वाइस चांसलर) के पति से भेंट हुई। उन्होंने अपना परिचय इस तरह दिया कि मैं आपके कुलपति का पति हूं। यह सुनकर मुझे गहरा धक्का लगा। तभी मैंने तय कर लिया कि इस गलत शब्द को बदलना ही होगा। दरअसल अंग्रेजी के वाइस चांसलर का अनुवाद हिंदी में ‘कुलपति’ कर दिया गया था, जो त्रुटिपूर्ण था। इसके बाद हमने महाराष्ट्र से जानकारी ली, जहां इसे कुलगुरु कहा जाता है। यह शब्द अधिक उपयुक्त लगा और हमने इसे ही अपनाते हुए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय प्रमुखों के लिए ‘कुलगुरु’ शब्द निर्धारित किया।
बोल नहीं सकता वर्ना कंटेम्प्ट हो जाएगा
कुमार विश्वास ने अपने संबोधन में कहा कि कुत्ते बुरी चीज नहीं हैं। मैं माननीय से असहमत हुं, जो वो कर रहे हैं। बोल नहीं सकता वर्ना कंटेम्प्ट हो जाएगा। लेकिन, इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करता हुं कि उन्होंने यह कहा कि दिल्ली से चार टांग वाले निकालो वर्ना कौन पकड़ लिया जाता। विश्वास ने कहा कि बढ़ती हुई टैरिफ में वो जो एक भूरे बालों वाला फूफा है। उसने हद कर दी है। वो दिन में तीन ट्वीट हमारे प्रधानमंत्री को करता है। बस अब वो यही कहने वाला है कि अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो मैं नस कांट लूंगा। अरे भाई तुझसे कोई बात नहीं कर रहा है तू अपना काम करे। एक स्वाधीन देश है और दूसरे प्रकार का नेतृत्व है। यह (पीएम) ऐसी आर्म ट्विस्टिंग करने वालों के साथ क्या करता है ना पता हो तो कांग्रेस में दोस्त हैं, उनसे पूछ ले। वो बता देंगे। सभी छात्रों को इसपर अध्ययन करना चाहिए कि बढ़ती हुई टैरिफ की धमकी के बीच देश की अर्थव्यवस्था को ऊंचाई पर ले कर जा सकते हैं। इस दौर में एक छोटा व्यापारी कैसे बड़ा बन सकता है। सुबह उठता हुं, टूथ पेस्ट हो या ब्रश सब बाहरी कंपनी के होते हैं। क्या भारत इतनी छोटी चीजें नहीं बना सकता है। इसपर ध्यान देने की जरूरत है।
सीएम हउस में गाय पाली जा रही है
विश्वास ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री निवास पर गाय पाली जाती है या कुत्ता पाला जाता है, यह सीएम तय करता है। मुख्यमंत्री कार्यालय तय नहीं करता है। आज मध्यप्रदेश में सीएम हाउस में गाय पाली जा रहीं हैं। कल दूसरी परंपरा का मुख्यमंत्री हो तो उसके यहां कुत्तों की फौज नजर आएगी। यह आपके ऊपर है कि आपको किस चीज का प्रदर्शन करना है।

Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव