"भोपाल में राहुल गांधी पर भाजपा विधायक का तंज: 'इटली जाओ और आराम करो, धनिया-चना का फर्क नहीं जानते'"
भोपाल।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई. भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वो राहुल गांधी, जिन्हें धनिया और चना का फर्क नहीं पता. जिन्हें ये नहीं मालूम कि मिर्च लाल पैदा होती है या हरी, वो किसानों से क्या ही चर्चा करेंगे. इसलिए राहुल गांधीजी इटली जाओ और आराम करो.
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस किस मुंह से किसानों से चर्चा करेगी, उसने कभी किसानों को सम्मान नहीं निधि दी. कांग्रेस ने किसानों के खेत तक जाने वाले मार्गों का निर्माण नहीं कराया. आज किसानों के हित और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार निरंतर प्रयासरत है. किसानों के साथ खड़ी रहने वाली सरकार, उनकी प्रगति के लिए दिन-रात खड़ी रहने वाली भाजपा सरकार है. इसलिए राहुल गांधी जी इटली जाओ और आराम करो.
राहुल गांधी ने कहा- मोदी ने किसानों को खत्म किया, हमारा डेटा दिया
इधर भोपाल में चल रही कांग्रेस की महाचौपाल में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को आडे हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा- मोदी ने किसानों को खत्म किया। हमारा डेटा दिया। टेक्स्टाइल इंडस्ट्री को खत्म किया। अब कहते हैं हम बांग्लादेश की मदद करेंगे। टेक्स्टाइल में जीरो परसेंट टैक्स लगाएंगे। हमारा मंत्री कहता है कि हिंदुस्तान अमरीका से कपास खरीदेगा तो टैक्स जीरो। ट्रंप कहता है कि हर साल हिंदुस्तान को नौ लाख करोड़ रुपए का माल अमरीका से खरीदना पड़ेगा। पांच साल के लिए। बात समझिए। ऐसे में हमारी इंडस्ट्री का क्या होगा?

प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल बने शिवम वर्मा
Mumbai में प्रदूषण पर सख्त कदम, 1000+ साइट्स को नोटिस
बरेली के मौलाना ने पीएम मोदी से की इज़राइल यात्रा रद्द करने की अपील
सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक, लिया गया ‘सेवा संकल्प’