MP राज्यसभा चुनाव: 'पार्टी इशारा करे तो तीसरा भी जिताएंगे', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान से कांग्रेस खेमे में खलबली!
भोपाल।
एमपी में तीन सीटों पर राज्यसभा का चुनाव हो रहा है। इनमें से दो सीटों पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस काबिज है। भाजपा ने दो सीटों पर तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के कब्जे वाली सीट पर बीजेपी उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।
नामांकन फार्म पर विधायकों के दस्तखत कराए
बीजेपी की ओर से तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने के लिए अंदरूनी तौर पर तैयारी चल रही है। तीसरे उम्मीदवार के नामांकन फार्म पर विधायकों के दस्तखत बतौर प्रस्तावक कराए जा रहे हैं। लेकिन, पार्टी के नेता अधिकारिक तौर पर तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विजयवर्गीय बोले- पार्टी तीसरा उम्मीदवार दे तो उसे हम जिताएंगे
इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर कहा- हमेशा दिल्ली से हमें कोई एक बड़ा नेता मिलता है। तरुण जी हमें बडे़ नेता मिल गए हैं, वो पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया है, मुझे बहुत प्रसन्नता है। विशेषकर रजनीश अग्रवाल, जो ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो बिहाइंड द कर्टन काम करते हैं, फ्रंट में काम नहीं करते। पार्टी ने दोनों बहुत अच्छे टिकट दिए हैं। मैं शीर्ष नेतृत्व को इस बात के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे उम्मीद है कि ये दोनों तो जीतेंगे ही, अगर पार्टी तीसरा उम्मीदवार दे तो तीसरे को जिताने की कोशिश करेंगे। अगर पार्टी ने हमें कहा कि हम तीसरा उम्मीदवार दे रहे हैं तो उसे हम जिताएंगे।
तीसरी सीट पर उम्मीदवार को लेकर चुग ने नहीं किया इनकार
शुक्रवार देर शाम भोपाल पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा के प्रत्याशी तरुण चुग से एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने पूछा कि क्या बीजेपी तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारेगी तो चुग ने कहा- यह तो भाजपा के नीति निर्धारण करने वाले नीति निर्धारण करेंगे मैं तो फॉलोअर हूं।
चौंका सकती है बीजेपी
अंदरखाने बीजेपी में तीसरी सीट को लेकर समीकरण बिठाने का काम तेजी से चल रहा है। तीसरे उम्मीदवार को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचाने के लिए एमपी के कुछ दिग्गज नेता समीकरण बनाने में लगे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि यदि जादुई आंकड़े तक पहुंचने की स्थिति में बीजेपी आई तो पूर्व विधायक जीतू जिराती को उतारा जा सकता है। जिराती को जिताने के लिए मंत्री विजयवर्गीय भी पूरी ताकत लगाएंगे। इधर कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम भी तीसरी सीट के लिए चर्चा में हैं। कमलनाथ के कांग्रेस से कैंडिडेट घोषित न होने के चलते पचौरी समर्थक भी समीकरण बनाने में जुटे हुए हैं। हालांकि तीसरी सीट पर यदि जमावट हो गई तो दिल्ली से चौंकाने वाला फैसला हो सकता है।

रेलवे का मेगा प्लान: दिल्ली से सिलीगुड़ी तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान
यात्रा का मजा बिना प्रदूषण बढ़ाए, अपनाएं ये 7 ग्रीन ट्रैवल टिप्स
गर्मियों में रोड ट्रिप का प्लान? ये 10 टिप्स बनाएंगे सफर सुरक्षित और आसान
कहीं लिवर डिटॉक्स का चक्कर पड़ न जाए भारी, विशेषज्ञ की चेतावनी
IND vs AFG: कोहली की जगह चुना गया नया बल्लेबाज, फैंस की नजरें उस पर टिकीं
एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें