भोपाल। 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार (EV) से सफर करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने का फैसला किया है। इसके लिए महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा XEV 9e खरीदी गई है, जो बुधवार से मुख्यमंत्री के काफिले का हिस्सा बनेगी। सीएम आज शाम दिल्ली रवाना होते समय मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इसी कार से जाएंगे। महिंद्रा का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर 500km चलती है।
विकसित भारत 2047 से जुड़ा है कार का नंबर
मुख्यमंत्री की नई इलेक्ट्रिक कार को नंबर MP 02 VB 2047 मिला है। इसमें 'VB' का मतलब विकसित भारत और '2047' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दर्शाता है। इस नंबर के जरिए पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के लक्ष्य का संदेश देने की कोशिश की गई है।