भोपाल में मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़े ट्रक में आग:10 फीट ऊपर तक उठीं लपटें; एक ओर का रास्ता डायवर्ट किया
भोपाल।
भोपाल के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात में सड़क पर खड़े एक ट्रक में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ही पूरा केबिन धुं-धुंकर जल उठा। आग की लपटें 10 फीट ऊपर तक उठ गईं। इस वजह से एक ओर का रास्ता डायवर्ट करना पड़ा। रास्ते से गुजर रहे छिंदवाड़ा के राजा चंद्रवंशी ने फायर स्टेशन पर सूचना दी। फिर आईएसबीटी और पुल बोगदा से दमकलें मौके पर पहुंची। इसके बाद केबिन में लगी आग बुझाई जा सकी। राजा ने बताया, भोपाल में एग्जाम देने आया था। रात साढ़े 8 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी देखा कि मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे खड़े ट्रक से आग की लपटें उठ रही हैं। इसके बाद फायर स्टेशन पर कॉल करके जानकारी दी।
पूरा केबिन जला, वह साफ नहीं
मौके पर पहुंचे फायरकर्मी शाहनाबाज अहमद ने बताया, प्रगति पेट्रोल पंप के पास मेट्रो स्टेशन के नीचे साइड वाली जगह पर ट्रक खड़ा था। ट्रक में सिर्फ केबिन था, जबकि बॉडी खुली हुई थी। इसी में अज्ञात वजह से आग लगी। पूरा केबिन जल गया। मौके पर पहुंचकर आग को काबू में पाया।

डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा
‘कोई पहले जाता है, कोई बाद में…’—सलमान खान का भावुक संदेश
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, लॉन्च किया दुनिया का पहला ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट
सोनीपत में CM सैनी का रोडशो, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां