घोड़ी तैयार, बाराती भी तैयार, लेकिन दुल्हा भाग जाता है...मोहन यादव के निशाने पर राहुल गांधी, भरे मंच से कसा तंज
बांका/भोपाल।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार के चुनावी दौरे के दौरान भरे मंच से कहा - घोड़ी तैयार, बाराती भी तैयार, लेकिन दुल्हा भाग जाता है। उस दुल्हे का नाम है राहुल गांधी, जो बिहार विधानसभा चुनाव से भागकर मध्यप्रदेश के पंचमढ़ी में छुट्टियों के मजे ले रहे हैं। मोहन यादव ने चुटकी लेते हुए कहा- वाह रे दुल्हा, वाह रे बाराती, वाह रे कांग्रेस...। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बिहार की तीन विधानसभाओं में चुनाव प्रचार पर हैं। उन्होंने बांका जिले की बेलहर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और राहुल गांधी को निशाने पर लिया। इसके बाद वे दोपहर को मोतिहारी जिले की पिपरा विधानसभा और गया जिले की बोधगया विधानसभा में चुनाव प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे पचमढ़ी में रहेंगे और कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में एक सत्र को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी पार्टी के बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। वे आज रात पहाड़ी पर बने रविशंकर भवन में रात्रि विश्राम भी करेंगे।

डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा
‘कोई पहले जाता है, कोई बाद में…’—सलमान खान का भावुक संदेश
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, लॉन्च किया दुनिया का पहला ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट
सोनीपत में CM सैनी का रोडशो, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां