केंद्र सरकार ने MP को फंड देने से मना किया:जल जीवन मिशन के अधूरे प्रोजेक्ट्स पर राज्य सरकार खुद 9026 करोड़ खर्च करेगी
भोपाल।
मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन के अधूरे कामों के लिए केंद्र सरकार ने फंड देने से मना कर दिया है। अब राज्य सरकार खुद खर्च उठाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने मंगलवार को फैसला लिया कि 8358 अधूरी नल-जल योजनाओं को पूरा करने के लिए 9026.97 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
इंदौर-उज्जैन रोड हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल पर बनेगा
इंदौर से उज्जैन तक नया ग्रीनफील्ड फोरलेन रोड बनाया जाएगा। पहले यह सड़क PWD विभाग बनाने वाला था, अब इसकी लागत बढ़कर 2935.15 करोड़ हो गई है। इसलिए इसे हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल से बनाया जाएगा। फोरलेन में 48 किमी लंबी सड़क, पेवर्ड शोल्डर, सर्विस रोड, अंडरपास, फ्लाईओवर और जंक्शन बनाए जाएंगे। काम 17 महीने में पूरा होगा।
नर्मदापुरम-टिमरनी रोड भी बनेगा
नर्मदापुरम से टिमरनी तक 72 किमी लंबा रोड हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल से बनेगा। इसकी लागत 972.16 करोड़ रहेगी। इसमें अंडरपास, फ्लाईओवर और जंक्शन शामिल हैं। उज्जैन के हरिफाटक आरओबी पर अभी टू लेन ब्रिज है, सिंहस्थ को देखते हुए इसे फोर लेन किया जाएगा। इसके लिए 371 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल गई है।
शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ी विदेश में लेंगे ट्रेनिंग
पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों की तारीफ की थी। जर्मनी के एक फुटबॉलर ने भी ये पॉडकास्ट सुना और खिलाड़ियों को कोचिंग देने की इच्छा जताई। सरकार अब खिलाड़ियों को विदेश भेजने की तैयारी कर रही है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे रोड शो
धार जिले में पीएम मित्रा पार्क है। 3 सितंबर बुधवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यहां रोड शो करेंगे। टेक्सटाइल उद्योग और देश के बाहर के लोग भी आएंगे। सिर्फ एक रुपए वर्ग मीटर प्रीमियम और 120 रुपए प्रतिवर्ग फीट विकास शुल्क लेकर 'पहले आओ पहले पाओ' में भूमि आवंटन करेंगे। 11 सितंबर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। दो हजार करोड़ से अधिक की लागत लगेगी और तीन लाख प्रत्यक्ष और एक लाख अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन होगा।
'देश में लाएंगे वैदिक घड़ी'
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन काल गणना का केंद्र है। इसमें एक सेकेंड का भी परिवर्तन नहीं आता है। सूर्य और नवग्रह के संचालन के हिसाब से काल गणना होती है। पहले देश में लाएंगे। इसका मोबाइल एप भी बना है। वर्तमान और वैदिक समय में अंतर भी पता लग सकेगा।
ग्वालियर पर्यटन में 3200 करोड़ का निवेश
ग्वालियर पर्यटन कॉन्क्लेव में 3200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। पर्यटन के क्षेत्र में बड़े काम करने वाले कंपनी इसमें शामिल हुई है। एक हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव सचिन गुप्ता ने दिया है। 20 से अधिक निवेशकों ने निवेश प्रस्ताव दिए हैं।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज